मनरेगा के स्थान पर लागू होगी ‘जी राम जी’ योजना

बरसठी में तैयारियां शुरू, ग्राम रोजगार सेवकों व महिला मेठों के साथ अहम बैठक

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

बरसठी (जौनपुर)। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के स्थान पर नई ‘जी राम जी’ योजना लागू किए जाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में बरसठी विकास खंड कार्यालय में खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एपीओ एवं टेक्निकल असिस्टेंट (टीए) के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवक एवं महिला मेठों ने प्रतिभाग किया।

 

बैठक में जानकारी दी गई कि शुक्रवार को सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम स्तरीय बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों के दौरान योजना से संबंधित होर्डिंग और पंपलेट का वितरण किया जाएगा। साथ ही योजना से जुड़ी समस्त जानकारी “विकसित भारत – जी राम जी ऐप” पर अपलोड कराई जाएगी।

 

खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। प्रत्येक पात्र श्रमिक को योजना से जोड़ना सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मजबूत हो सकें और शासन की मंशा पूरी हो।

जी राम जी योजना की प्रमुख विशेषताएं

– मनरेगा के स्थान पर लागू होगी जी राम जी योजना

– ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 125 दिन तक रोजगार

– जल संरक्षण, तालाब निर्माण, भूमि सुधार, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर व आजीविका कार्यों को प्राथमिकता

– कृषि कार्य के दौरान 60 दिन का अवकाश, इस अवधि में कार्य बंद रहेगा

– डिजिटल निगरानी, ऑनलाइन उपस्थिति एवं तकनीकी व्यवस्था

– केंद्र व राज्य सरकार के बीच 60:40 के अनुपात में संचालन

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

सरकार का दावा है कि जी राम जी योजना से ग्रामीणों को अधिक रोजगार मिलेगा, कृषि कार्य के समय श्रमिकों को राहत मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान होगी। बरसठी विकास खंड में योजना को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और जल्द ही इसे धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा