अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी एवं सुशासन दिवस पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

जफराबाद विधानसभा के शक्ति केंद्र गोपीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भावपूर्ण स्मरण

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। विधानसभा जफराबाद के अंतर्गत मंडल सिरकोनी के शक्ति केंद्र गोपीपुर पंचायत भवन में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी वर्ष एवं सुशासन दिवस के पावन अवसर पर एक गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा भारतीय राजनीति में स्थापित सुशासन, सुचिता और राष्ट्रनिष्ठा की परंपरा को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री रजनीश चौबे ने की। मंडल प्रवासी के रूप में श्री रणविजय सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आदरणीय श्री अनिल कुमार सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वाजपेयी जी ने राजनीति को सेवा, संवाद और सद्भाव से जोड़ने का कार्य किया। उनका जीवन आज भी सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शीतला प्रसाद गीरी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन श्री कमलेश विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर श्री करुणा सागर चौबे, श्री प्रिंस सिंह, श्री मंगला प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में संतोष कुमार उपाध्याय, जिला संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा जिला मछलीशहर (जौनपुर) ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि विचार, संवेदना और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले युगपुरुष थे। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी का सुशासन का मॉडल आज भी प्रासंगिक है और भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। सहकारिता के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर भारत की सोच को आगे बढ़ाना, उनके विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा