चंदौली: मोहरगंज ब्लास्ट प्रकरण में नया मोड़

आरोपी बताए जा रहे विकास सिंह ने वीडियो जारी कर खुद को बताया बेगुनाह, निष्पक्ष जांच की मांग

 

चहनियां (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज बाजार के समीप खुश्बू किन्नर के घर हुए ब्लास्ट मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। घटना के बाद जहां बुधवार को किन्नर समाज के लोगों ने चहनियां चौराहे पर चक्काजाम कर जमकर हंगामा किया था, वहीं अब इस मामले में आरोपी बताए जा रहे विकास सिंह ने एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

वायरल वीडियो में विकास सिंह ने बम ब्लास्ट की घटना में किसी भी प्रकार की संलिप्तता से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि खुश्बू किन्नर और अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू के बीच पहले मित्रता थी, लेकिन टिंकू की शादी के बाद दोनों के संबंध समाप्त हो गए। इसके बाद कथित रूप से खुश्बू किन्नर द्वारा टिंकू और उसके परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा।

 

विकास सिंह के अनुसार टिंकू के पिता के साथ मारपीट, गाली-गलौज, घर पर चढ़कर हंगामा करना और अन्य अवैधानिक गतिविधियां आम बात हो गई थीं। इन्हीं परिस्थितियों से परेशान होकर टिंकू की पत्नी छाया सिंह ने हाईकोर्ट में एक एप्लिकेशन दाखिल की है, जिसमें पति के साथ मारपीट, बंधक बनाकर रखने और प्रताड़ना को नियमित प्रक्रिया बताया गया है। विकास सिंह ने दावा किया कि टिंकू ने अब खुश्बू किन्नर से पूरी तरह दूरी बना ली है।

 

वीडियो में विकास सिंह ने डेरवा कलां गांव निवासी कृपा शंकर सिंह, उनके पुत्र धीरेंद्र सिंह, अंकित और खुश्बू किन्नर पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि ये लोग मिलकर एक साजिश रचते हैं, ताकि उनके पूरे परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाया जा सके। इसी साजिश के तहत बम ब्लास्ट जैसी घटनाएं कराई जाती हैं, जिसके बाद उनके परिवार के सदस्यों पर मुकदमे दर्ज कराए गए।

 

विकास सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में उनके परिवार के मनोज सिंह, छोटे भाई विशाल सिंह उर्फ शालू और एक रिश्तेदार मनीष सिंह को जेल जाना पड़ा है। आरोप लगाया कि जेल जाने के बाद भी खुश्बू किन्नर द्वारा लोगों को भेजकर उनके घर पर पथराव कराया जा रहा है।

 

विकास सिंह ने न्यायपालिका से न्याय की अपील करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने किन्नर समाज से भी सच्चाई समझने और सच का साथ देने की अपील की है।

 

फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। वायरल वीडियो के बाद प्रकरण और भी संवेदनशील हो गया है, जिस पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा