रामगढ़ में 250 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित, बिजली संकट से मिली राहत

पूर्व सैनिक सुभाष सिंह की पहल रंग लाई, ग्रामीणों ने जताया आभार

 

चहनियां (चंदौली)। क्षेत्र के रामगढ़ गांव के उत्तरी छोर पर 250 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इसके लगने से गांव के आधे से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।

यह पहल पूर्व सैनिक एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष सिंह के प्रयासों से संभव हो सकी। उन्होंने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग से विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों से कई बार संपर्क किया गया था। लगातार प्रयासों के बाद विद्युत निगम द्वारा ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति मिली।

 

सुभाष सिंह ने बताया कि अवर अभियंता (जेई) सुभाष यादव ने सकारात्मक पहल करते हुए 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्युत उपभोक्ताओं ने इस सराहनीय पहल के लिए सुभाष सिंह और विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रामअवतार पाण्डेय, गुद्दर सिंह, गोपाल पाण्डेय, मिंकू पाण्डेय, पप्पू पाण्डेय, पूर्व प्रधान सीताराम यादव, अरुण यादव फौजी, रिंकू मौर्या, रिंकू सिंह, निहाला गौर्या, बिक्रमा मौर्या, आशुतोष यादव, लाटा शमां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा