जनसेवा केंद्र व फिनो बैंक संचालक की संदिग्ध हालात में मौत

पनौली चौराहे पर खून से लथपथ मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब जनसेवा केंद्र व फिनो बैंक के संचालक का खून से लथपथ शव संदिग्ध परिस्थितियों में बैंक के अंदर मिला। मृतक की पहचान फूलचंद उर्फ सेवाराम पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और हत्या की आशंका जताई जा रही है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रारंभिक तौर पर गोली लगने से मौत की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में सिर में गंभीर चोट के कारण मौत होने की बात कही जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

 

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत प्रताप सिंह तथा खुटहन थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भय का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

 

बैंक संचालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बिजली, सड़क और मीटर विवाद पर घिरा प्रशासन

    जन समस्याओं को लेकर बढ़ा असंतोष, SVKP अध्यक्ष अशोक सिंह ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर। जिले में लगातार बढ़ रही जन समस्याओं को…

    जौनपुर में बेटी ने निभाया बेटा होने का फर्ज, भाई को दी मुखाग्नि—टूटी सामाजिक रूढ़ियां

    पति के बाद अब भाई का भी अंतिम संस्कार कर अंजू पाठक ने पेश की साहस और कर्तव्य की मिसाल; समाज में सराहना की लहर   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस