उद्योग व्यापार मंडल के 52 वर्ष पूर्ण, जौनपुर में स्थापना दिवस पर व्यापारी संवाद व मिष्ठान वितरण

गल्ला मंडी स्थित जिला कार्यालय पर आयोजन, व्यापारियों ने साझा की संगठन की संघर्ष यात्रा

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 52 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गल्ला मंडी स्थित जिला कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, वहीं स्टेशन रोड के व्यापारियों में मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त की गई।

 

जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि दिसंबर 1973 में वाराणसी में मां गंगा के पावन तट से शुरू हुआ उद्योग व्यापार मंडल आज 52 वर्षों की संघर्षपूर्ण यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर चुका है। इन वर्षों में व्यापार मंडल ने सदैव व्यापारियों की आवाज बनने का कार्य किया और व्यापारी हितों से जुड़ी हर लड़ाई में संगठन के पदाधिकारी अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे। उन्होंने कहा कि पंडित श्याम बिहारी मिश्रा और लाला विशंभर दयाल अग्रवाल के नेतृत्व में स्थापित यह संगठन आज प्रदेश का सर्वोच्च व्यापारी संगठन बन चुका है।

 

कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों का स्वागत करते हुए नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि व्यापार मंडल उस दौर से व्यापारियों की लड़ाई लड़ता आ रहा है, जब व्यापारियों की कहीं सुनवाई नहीं होती थी और प्रदेश स्तर पर कोई संगठित मंच उपलब्ध नहीं था।

 

प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक जिले और प्रमुख बाजारों में मिष्ठान वितरण के साथ ही अनाथालयों में भोजन तथा अस्पतालों में फल वितरण कर व्यापारी अपनी खुशियां साझा कर रहे हैं।

 

कार्यक्रम में जिला संरक्षक अशोक बैंकर, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय केडिया, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि एवं मनोज कुमार साहू, युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि फार्मेसी, शाहिद मंसूरी, अनिल वर्मा, चेतन टंडन, यशवंत साहू, हफीज शाह, डी.के. अग्रहरि, रामकुमार साहू, हसन अब्बास, राकेश जायसवाल, संतोष साहू, घनश्याम गुप्ता, रितेश साहू, विजय गुप्ता, ओमप्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष हफीज शाह ने किया, जबकि आभार नगर कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा ने व्यक्त किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम