वीर बाल दिवस पर साहिबजादों के बलिदान को किया गया नमन

डीएम बोले— साहस और दृढ़ संकल्प की मिसाल हैं वीर साहिबजादे, आने वाली पीढ़ियों को देते रहेंगे प्रेरणा

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। वीर बाल दिवस के अवसर पर वीर साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान और देशभक्ति को स्मरण करते हुए जनपद में प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि वीर बाल दिवस साहस, त्याग और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। साहिबजादों का जीवन और उनका सर्वोच्च बलिदान देश की आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित और प्रोत्साहित करता रहेगा।

 

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कनौजिया ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को प्रतिमाह 4,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जिसके तहत वर्ष में दो किस्तों में कुल 48,000 रुपये लाभार्थी के खाते में भेजे जाते हैं। वहीं मुख्यमंत्री बाल सेवा सामान्य योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 2,500 रुपये की दर से वर्ष में चार किस्तों में कुल 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

 

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत भदोही जनपद में अब तक 855 बच्चों को लाभान्वित किया जा चुका है। इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा, पोषण और संरक्षण उपलब्ध कराना है।

 

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोबिन्द शुक्ल, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश मिश्रा तथा जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने भी विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान वीर साहिबजादों के बलिदान को नमन करते हुए उपस्थित जनों ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र