चौरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

एक कुंतल 880 ग्राम गांजा, कार व चार फर्जी नंबर प्लेट बरामद

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। चौरी पुलिस को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गांजा तस्करी में संलिप्त गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 कुंतल 880 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 22 लाख रुपये आंकी जा रही है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक कार और चार फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त की गई हैं।

 

मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक भदोही शुभम अग्रवाल ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्राधिकारी भदोही राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना चौरी पुलिस टीम द्वारा मिजार्मुराद-भदोही मार्ग पर अठगोड़वा पुलिया के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भीतर छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रसान्त पटेल पुत्र जयप्रकाश पटेल, निवासी अमवा कला (भवानीपुर मजरा), थाना चौरी, उम्र 29 वर्ष तथा अनुराग पटेल पुत्र राजाराम पटेल, निवासी पचपटिया, थाना चौरी, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

 

पुलिस के अनुसार तस्करी के दौरान पहचान छिपाने के लिए वाहन में अलग-अलग फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा