ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज

मोलनापुर में दर्दनाक हादसा, मजदूरों को छोड़कर लौटते समय गई जान

 

चहनियां (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर से कुचलकर 25 वर्षीय युवक आनंद यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

बताया जाता है कि कैथी ग्रामसभा के भगवानपुर निवासी आनंद यादव किसान था। उसके पिता राजेश यादव सऊदी अरब में मिठाई की दुकान पर कारीगर के रूप में कार्यरत हैं। शुक्रवार की शाम बगल गांव पहाड़पुर निवासी सुड्डू यादव के यहां काम लगा था। मजदूरों को छोड़ने के लिए सुड्डू यादव, आनंद यादव को ट्रैक्टर से विजयी के पूरा गांव लेकर गए थे।

 

मजदूरों को छोड़कर लौटते समय मोलनापुर में सत्ती माता के पास ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा आनंद यादव अचानक नीचे गिर गया। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और कुचलकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। आरोप है कि चालक ने घर पहुंचकर ट्रैक्टर खड़ा कर टायर में लगे खून को भी धो डाला।

 

घटना की जानकारी मिलते ही बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे ढाई वर्ष की पुत्री आकृति और एक वर्ष का पुत्र कृष्णा छोड़ गया है।

शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही पिता राजेश यादव, मां सरोज देवी, पत्नी संगीता देवी और छोटे भाई घनश्याम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

 

इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा