ट्रक की टक्कर से बिजली पोल टूटा, एक सप्ताह से अंधेरे में अमावल गांव

ग्रामीणों का बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन, शीघ्र आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी

 

सकलडीहा (चंदौली)। क्षेत्र के अमावल गांव में एक सप्ताह पूर्व ट्रक की टक्कर से विद्युत पोल टूट जाने के बाद से गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। बार-बार शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग के कर्मचारी व अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पहले परिषदीय विद्यालय के लिए फर्नीचर का सामान लेकर आया ट्रक वापस जाते समय बिजली पोल से टकरा गया, जिससे पोल टूटकर सड़क के बीच गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन पोल टूटने से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

बिजली न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट गहराता जा रहा है, किसानों की गेहूं की सिंचाई बाधित है, मोबाइल फोन डिस्चार्ज होकर बंद हो चुके हैं और बिजली से चलने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बन गए हैं। सबसे अधिक परेशानी मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बच्चा सिंह ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। विभाग को समय पर बिल भुगतान तो चाहिए, लेकिन आमजन की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। इसी आक्रोश के चलते ग्रामीण टूटे पोल के पास एकत्र होकर प्रदर्शन पर उतर आए और शीघ्र मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे बिजली उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

इस संबंध में अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि जल्द ही पोल की मरम्मत कराकर गांव की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

प्रदर्शन में पनारू सिंह, मिंटू सिंह, संजय सिंह, कल्लू सिंह, विनीत सिंह, संतलाल, महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा