क्वार्टर फाइनल में मिर्जापुर मंडल की टीम भी मैदान में
रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय
जौनपुर। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय महिला स्टेट खो–खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों की टीमों ने भाग लिया, जिन्होंने कुल 32 लीग मैच खेले। इन मैचों के परिणामस्वरूप 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहीं।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं—
गोरखपुर मंडल बनाम कानपुर मंडल
प्रयागराज मंडल बनाम आजमगढ़ मंडल
वाराणसी मंडल बनाम मुरादाबाद मंडल
मिर्जापुर मंडल बनाम बस्ती मंडल
मिर्जापुर मंडल की टीम ने अपने लीग मैचों में अलीगढ़ और बरेली मंडल को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। इस टीम में जनपद भदोही की कुल 6 महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
टीम के कोच शिवम् राय और टीम मैनेजर नीरू कौर के नेतृत्व में मिर्जापुर मंडल की टीम बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ मैदान में उतर रही है।




