28 दिसंबर को जौनपुर आएंगे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय

अटल स्मृति सम्मेलन में होंगे शामिल, मल्हनी में भव्य आयोजन

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में 28 दिसंबर, रविवार को सायं 4 बजे सनबीम स्कूल, कुल्हनामऊ में आयोजित होगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बताया कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि माननीय पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश भाजपा चुनाव अधिकारी श्री महेंद्र नाथ पांडेय होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र के महामंत्री एवं जिला प्रभारी श्री अशोक चौरसिया की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति करेंगे। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, उनकी राजनीतिक दूरदर्शिता, विचारधारा एवं प्रेरणादायी जीवन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

भाजपा ने कार्यकर्ताओं और आम जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम