
स्वच्छ पेयजल के लिए जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
चंदौली : राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन(हर घर जल हर घर नल) नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उ, प्र, सरकार द्वारा संचालित एल ई डी प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को पेयजल सुरक्षा एवं संवर्धन हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
उपरोक्त योजनान्तर्गत जनपद चंदौली के विकास खंड बरहनी के खंड विकास अधिकारी तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत के द्वारा एल ई डी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
साथ में कार्यदायी संस्था फाल्कन के अधिकारी जिला उपसमन्वयक श्री अतुल सिंह,धर्मेंद्र एवं कोर्डिनेटर गोलू सैनी सुधीर सिंह तथा एल ई डी आपरेटर व कोआर्डिनेटर आदि कर्मचारी गण उपस्थित रहे।