कांग्रेस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 140वां स्थापना दिवस, सैकड़ों ने ली सदस्यता

जिला कांग्रेस कार्यालय और घनापुर में कार्यक्रम, वरिष्ठ नेताओं ने किया संबोधन, कार्यकर्ताओं और नागरिकों को सम्मानित किया

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने पार्टी का झंडारोहण किया और कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।

 

झंडारोहण के बाद जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस देशवासियों के रग-रग में बसी हुई है। भारत का स्वतंत्रता संग्राम कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ा गया और अंग्रेज़ी हुकूमत से देश को आज़ादी दिलाने में कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका रही। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद कांग्रेस सरकारों ने हर क्षेत्र में विकास कार्य किए और देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया।

 

बरसठी ब्लॉक के कांटी न्याय पंचायत अंतर्गत घनापुर गांव में भी स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और उद्योग में कांग्रेस की नीतियों की चर्चा की और कहा कि इन नीतियों ने देश को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रमुख देवेंद्र बहादुर सिंह, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर डॉ. आरसी पांडेय, शहर अध्यक्ष मो. आरिफ खान, उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, सेवादल अध्यक्ष आरिफ सलमानी, प्रवक्ता अनिल दुबे, सभासद शाहनवाज मंजूर, इरसाद खान राजू, केपी प्रजापति, इकबाल हुसैन, विजय यादव, मो. सैफ, जबर अली सलमानी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधन किया।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता देवेंद्र बहादुर सिंह, बंशराज मिश्रा, कुंवर शिव बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान सुनीता देवी और विजय तिवारी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश सचिव अशोक सैनी ने किया, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष संजय माली ने किया।

यह स्थापना दिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता के बीच पार्टी के महत्व और योगदान को उजागर करने का अवसर साबित हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला