मड़ियाहू में महिला व्यवसायी से सोने की चेन छीनी, नकाबपोश बदमाश पल्सर सवार होकर फरार

मड़ियाहू में महिला व्यवसायी से सोने की चेन छीनी, नकाबपोश बदमाश पल्सर सवार होकर फरार

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। जिले के मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के भंडरिया टोला में रविवार सरेशाम एक महिला व्यवसायी के साथ सड़क किनारे हुई दिनदहाड़े डकैती ने नगरवासियों को हड़कंप मचा दिया। किराने की दुकान पर बैठी महिला के गले से सोने की चेन झपटकर दो नकाबपोश बदमाश पल्सर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

 

भंडरिया टोला में राज क्लिनिक के बगल स्थित शिवम जायसवाल की किराने की दुकान पर उनकी पत्नी वैशाली जायसवाल बैठी थीं। रविवार शाम करीब 4 बजे शिवम बाजार गए। इसी दौरान काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक दुकान के बाहर खड़े नजर आए।

बाइक के पीछे बैठा बदमाश दुकान पर पहुंचा और गुटका मांगने लगा। जैसे ही वैशाली जायसवाल मुड़ीं, बदमाश ने उनके गले में पहनी सोने की चेन झपट ली और दौड़कर बाइक पर सवार हो गया। पीड़िता के शोर मचाने तक बदमाश मछलीशहर की ओर फरार हो गए।

 

घटना की सूचना पर पीड़िता के पति शिवम जायसवाल ने तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में संभावना है कि कोई परिचित व्यक्ति भी घटना में शामिल हो सकता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और एक-दो दिन में मामले की हकीकत सामने आ जाएगी।

 

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने नगर के व्यापारियों में भय का माहौल बना दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा