भदोही बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव संपन्न, महेंद्र कुमार बिंद बने अध्यक्ष

विनोद कुमार चौरसिया संयुक्त मंत्री पद पर विजयी, मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। भदोही बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव सोमवार को भदोही तहसील में आयोजित हुए। ठंड के बावजूद सुबह 9 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ और तीन बजे तक संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया के बाद मतगणना हुई, जिसमें महेंद्र कुमार बिंद को अध्यक्ष और विनोद कुमार चौरसिया को संयुक्त मंत्री पद पर चुना गया।

मतगणना में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार महेंद्र कुमार बिंद को 164 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रसन्न कुमार मिश्रा को 142 मत प्राप्त हुए। संयुक्त मंत्री पद पर विनोद कुमार चौरसिया को 205 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी चंद्रेश कुमार राय को 74 मत प्राप्त हुए। अन्य पदों के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।

चुनाव में कुल 324 मतदाताओं के सापेक्ष 308 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी लाल बहादुर यादव ने बताया कि निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन विजय सोनकर, हरि लाल पाल, अशोक पाल, सभासद प्रदीप यादव, सूफियान अंसारी, अशरफ अली, अधिवक्ता अमित पांडेय, अंकित कुमार पांडेय, गंगाराम यादव, अमर बहादुर सिंह, नंदलाल राय, प्रदीप त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश द्विवेदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने विजेताओं को फूलमाला पहनाकर बधाई दी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    सुरिंदर यादव–विजय यादव की हिट जोड़ी फिर साथ, मणि भट्टाचार्य व प्रेम सिंह समेत कई कलाकार आएंगे नजर   रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। भोजपुरी सिनेमा में अपनी सफल फिल्मों के…

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    डीएम शैलेश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तिरंगा रैली, वंदे मातरम् गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिजिटल अभियान से बढ़ेगी जनभागीदारी     रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। जनपद में 9…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती