स्व. रमाकांत गुप्त की पुण्य स्मृति में 2000 कंबलों का वितरण

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने दिखाई सामाजिक संवेदनशीलता

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

गोपीगंज। स्वर्गीय रमाकांत गुप्त की पुण्य स्मृति में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए गरीब, असहाय, बेसहारा, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों को ठंड से बचाव हेतु 2000 कंबलों का निःशुल्क वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भदोही के अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र कुमार मौर्य के कर कमलों द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। स्वर्गीय रमाकांत गुप्त की स्मृति में किया गया यह कंबल वितरण न केवल मानवीय संवेदना को दर्शाता है, बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी ऐसे सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के इस अनुकरणीय प्रयास की सराहना की।

 

कार्यक्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल सहित सरिता गुप्ता, अर्चना पटेल, डॉ. घनश्याम गुप्ता, सपना दुबे, बृजेश गुप्ता, राजेंद्र पुष्पकार, दिनेश उमर, रमेश कौशल, विनीत मिश्रा, डॉ. ए. एन. सिंह समेत बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी, स्थानीय नागरिक एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और संतोष दिखाई दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा