गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित 04 अभियुक्तों को थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित 04 अभियुक्तों को थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार

 

वाराणसी– पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर

 

मु0अ0सं0-12/2024 धारा 304/147/323/504/506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. पिन्टू कुमार पुत्र रामजी निवासी ग्राम संदहा थाना चौबेपुर वाराणसी, 2. पप्पू पुत्र स्व० हीरा निवासी ग्राम संदहा थाना चौबेपुर वाराणसी, 3. राजकुमार पत्र रामजी निवासी ग्राम संदहा थाना चौबेपुर वाराणसी व 4. राजेन्द्र पुत्र स्व० हीरा निवासी ग्राम संदहा थाना चौबेपुर वाराणसी को आज दिनांक-08.01.2024 को समय करीब 11.45 फुटहवा इनार रूस्तमपुर थाना चौबेपुर वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।

 

उक्त के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी श्री मनोज पुत्र गोपाल ग्राम सन्दहाँ थाना चौबेपुर वाराणसी द्वारा दिनांक 7/1/2024 द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 7/1/2024 को समय 12.00 बजे दिन में हमारे पड़ोसी पिंटू गली में अपने मकान का छज्जा बना रहे थे,

 

हम लोगों के मना करने पर नहीं माने, बात विवाद करने लगे तथा पिंटू पुत्र रामजी आदि 08 लोग एक राय होकर लाठी डण्डा व ईट से मारे जिससे मेरे पिता गोपाल उम्र 65 वर्ष व कई और लोगों को चोटे आई हैं। हम लोग अपने पिताजी को इलाज के लिए चिरईगाँव अस्पताल ले गये वहां से डाक्टर द्वारा पं० दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय वाराणसी इलाज हेतु रेफर कर दिये, जहाँ इलाज के दौरान मेरे पिताजी की मृत्यु हो गई।

 

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चौबेपुर में मु0अ0सं0 12/2024 धारा 304/147/323/504/506 भा0द0वि0 पंजीकृत है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में प्र0नि0 विद्या शंकर शुक्ल,उ0नि0 अजयपाल,उ0नि0 आशीष पटेल,हे0का0 अतहर जमां खां,हे0का0 कृष्णानन्द पाण्डेय,का0 अनुज कुमार सिंह,का0 सुरेन्द्र यादव थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी शामिल।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा