न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल आज जौनपुर में, दीवानी न्यायालय में सेमिनार में होंगी शामिल

न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल आज जौनपुर में, दीवानी न्यायालय में सेमिनार में होंगी शामिल

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। प्रयागराज उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल का शनिवार, 3 जनवरी को जौनपुर आगमन प्रस्तावित है। प्राप्त प्रोटोकॉल के अनुसार न्यायमूर्ति प्रातः 10 बजे प्रयागराज से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे जौनपुर के लाइन बाजार स्थित डाक बंगला पहुंचेंगी।

 

दोपहर 1 बजे दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ, जौनपुर के तत्वावधान में वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय संतोष कुमार श्रीवास्तव ‘संतोषी बाबू’ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं “त्वरित न्याय प्रक्रिया में न्यायपालिका, कार्यपालिका एवं विधायिका की भूमिका” विषय पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल मुख्य रूप से सहभागिता करेंगी। इसके अतिरिक्त अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित अन्य उद्घाटन कार्यक्रमों में भी उनका शामिल होना तय है।

 

सेमिनार में जिला जज सुशील कुमार शशि, जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ सहित उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य तथा जनपद के बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहेंगे।

 

कार्यक्रमों के समापन के बाद दोपहर 3 बजे न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल माता शीतला चौकियां मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके उपरांत वह प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगी।

 

दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव एवं मंत्री रण बहादुर यादव ने समस्त अधिवक्ता बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा