बंधवा बाजार पुलिस बूथ पर चला बुल्डोजर, अब जल्द पूरी होगी सड़क की दूसरी लेन

बंधवा बाजार पुलिस बूथ पर चला बुल्डोजर, अब जल्द पूरी होगी सड़क की दूसरी लेन

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

मीरगंज (जौनपुर)। मीरगंज थाना क्षेत्र के बंधवा बाजार में बने पुराने पुलिस सहायता केंद्र को शुक्रवार देर शाम बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस बूथ हटने के साथ ही मछलीशहर–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग की दूसरी लेन का कार्य भी अब शीघ्र पूरा होने की उम्मीद है।

 

मछलीशहर से जंघई के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। बंधवा बाजार में डबल लेन सड़क का निर्माण भी महीनों पहले हो गया था, लेकिन सड़क किनारे स्थित पुलिस सहायता केंद्र का कमरा एक लेन को पूरी तरह घेरे हुए था। इससे लगातार यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। घने कोहरे के दौरान कई वाहन इस बूथ से टकरा भी चुके थे, हालांकि सौभाग्यवश किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

 

उल्लेखनीय है कि पुराने बूथ के बगल में नया पुलिस बूथ पहले ही बनकर तैयार हो चुका है और उसका लोकार्पण भी कई माह पूर्व किया जा चुका है। ऐसे में पुराने पुलिस बूथ के ध्वस्तीकरण से पुलिस व्यवस्था या प्रशासनिक कार्यों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

 

पुराने पुलिस बूथ के हटने से अब सड़क की दूसरी लेन का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही मछलीशहर–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग का यह हिस्सा पूरी तरह फाइनल हो जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी सुगम और सुरक्षित यातायात की सुविधा

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा