चहनियां माइनर की सफाई न होने से किसानों में आक्रोश

चहनियां माइनर की सफाई न होने से किसानों में आक्रोश

 

चहनियां (भूपौली) – पम्प से जुड़ी चहनियां माइनर की साफ-सफाई न होने से क्षेत्र के किसानों की सिंचाई बाधित हो गई है। कई किसान अभी तक अपने खेतों में पानी नहीं डाल पाए हैं। आधा-अधूरा सफाई कार्य और इसकी धीमी गति से किसान परेशान हैं।

चहनियां क्षेत्र में भुपौली पम्प नहर से निकली बेलवानी तक बनी माइनर वर्षों से साफ नहीं हुई है। माइनर पटने के कगार पर है। इस कारण सैकड़ों एकड़ जमीन की सिंचाई मुश्किल में पड़ गई है।

कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। विभागीय अधिकारियों ने माइनर की सफाई के लिए कार्य शुरू किया, लेकिन मामला फिर ठंडा पड़ गया।

पूर्व प्रधान अशोक मिश्रा, सुभाष मिश्रा, पप्पू मिश्रा, रामअवध यादव और सुरेश यादव ने कहा कि बीस वर्ष पहले ही विधायक सुशील सिंह ने माइनर की सफाई कराई थी। उसके बाद कभी भी नियमित सफाई नहीं हुई।

किसानों का कहना है कि कुछ हद तक सफाई करके मोबाइल से फोटो खींचकर केवल औपचारिकता पूरी कर ली गई। सिंचाई न होने से खेती पिछड़ रही है और किसान सिंचाई के लिए चिंतित हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम मठ में नवमी पर कन्या पूजन, भैरव बाबा की हुई आरती

    11 कुंवारी कन्याओं को कराया गया भोजन, दक्षिणा देकर किया सम्मानपूर्वक विदा; सुख-समृद्धि की कामना के साथ संपन्न हुआ नवरात्रि का अनुष्ठान     चहनिया (चंदौली)। शारदीय नवरात्रि की नवमी…

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    श्रद्धालुओं की सुविधा और परिसर के सौंदर्यीकरण पर जोर, संबंधित विभाग से कार्रवाई कराने की मांग     चहनिया। मां काली मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और धार्मिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत