हिंदू सम्मेलन में एकता, संगठन और संस्कार का संदेश

संघ सह-प्रचारक सुनील जी बोले— हिंदू समाज की शक्ति उसकी एकजुटता में, सनातन को विश्वगुरु बनाना लक्ष्य

 

चंदौली। मां मंशा देवी पी.जी. कॉलेज, बरहनी के प्रांगण में रविवार को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्रीराम एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-प्रचारक (काशी क्षेत्र) सुनील जी ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, संगठन और संस्कारों में निहित है। उन्होंने कहा कि हिंदू सम्मेलन का मूल उद्देश्य सनातन धर्म को पुनः विश्वगुरु की भूमिका में स्थापित करने की दिशा में समाज को जागरूक करना है। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश सहित अन्य देशों में रह रहे हिंदुओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया।

 

 

विशिष्ट अतिथि सुशांत मुनि जी महाराज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हिंदू होने पर गर्व महसूस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है कि जहां-जहां हिंदू समाज कमजोर पड़ा, वहां समाज का विखंडन हुआ। इसलिए समय की मांग है कि हिंदू समाज संगठित होकर आगे बढ़े।

 

 

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रहित के विचारों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सबके प्रति प्रेम और सद्भाव का भाव रखता है तथा जातिगत भेदभाव को नहीं मानता।

 

कार्यक्रम में जिला संघ चालक गुलाब जी, नरेंद्र राम भास्कर जी, खंड संघ चालक अच्युतानंद त्रिपाठी, खंड कार्यवाहक बरहनी रवि प्रकाश जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश जी ने किया। सम्मेलन का समापन हिंदू समाज को संगठित और जागरूक बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र