रंग लाया जज सिंह अन्ना का 4 दिवसीय तप

डीएम के आश्वासन व भाजपा जिलाध्यक्ष के आग्रह पर आमरण अनशन समाप्त

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में चार दिनों से आमरण अनशन पर बैठे समाजसेवी जज सिंह अन्ना का आंदोलन आखिरकार प्रशासनिक आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। जर्जर सड़कों के रखरखाव को लेकर विभिन्न विभागों के बीच चल रही खींचतान और अन्ना की लगातार बिगड़ती तबीयत को देखते हुए जिला प्रशासन ने नरम रुख अपनाया।

शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी जौनपुर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति कलेक्ट्रेट पहुंचे और जज सिंह अन्ना से लंबी बातचीत की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट आश्वासन दिया कि शीघ्र ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, मंडी परिषद, सिंचाई विभाग और जिला पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में यह तय किया जाएगा कि जर्जर सड़कों की मरम्मत किस विभाग द्वारा कराई जाएगी अथवा उन्हें लोक निर्माण विभाग (PWD) को कैसे हस्तांतरित किया जाए।

प्रशासन के इस ठोस आश्वासन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने जज सिंह अन्ना को जूस पिलाकर उनका चार दिवसीय आमरण अनशन समाप्त कराया।

अनशन समाप्ति के बाद जज सिंह अन्ना ने कहा कि वह प्रशासन और जिलाध्यक्ष के सम्मान में फिलहाल आंदोलन स्थगित कर रहे हैं, लेकिन यदि वादे पर अमल नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अन्ना समर्थक, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश