पूर्वांचल विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक पहल

साइबर क्लब का विस्तार, विद्यार्थियों व कर्मचारियों को मिलेगी तकनीकी, विधिक व मनोवैज्ञानिक सहायता

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया के बीच बढ़ते साइबर अपराधों को गंभीर चुनौती मानते हुए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विश्वविद्यालय परिसर को सुरक्षित डिजिटल वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से कुलपति प्रो. वंदना सिंह के निर्देशन में साइबर क्लब का विस्तार किया गया है।

साइबर क्लब के माध्यम से अब विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को साइबर जागरूकता के साथ-साथ साइबर अपराध की स्थिति में निःशुल्क तकनीकी, विधिक एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। विश्वविद्यालय द्वारा गठित समिति में डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर को पुनः नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. अन्नू त्यागी को सह नोडल अधिकारी एवं काउंसलर, डॉ. राहुल राय को विधि परामर्शदाता तथा सत्यम उपाध्याय को तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया गया है।

यह टीम साइबर अपराध की रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करने की दिशा में कार्य करेगी। साइबर क्लब जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ तकनीकी सहायता, विधिक मार्गदर्शन और मनोवैज्ञानिक परामर्श भी उपलब्ध कराएगा।

समिति की ऑनलाइन बैठक में विभागवार साइबर वॉलिंटियर्स नेटवर्क के माध्यम से नियमित डिजिटल संदेश भेजकर विद्यार्थियों को लगातार साइबर जागरूक करने का निर्णय लिया गया। नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने बताया कि साइबर अपराध से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए साइबर क्लब द्वारा त्रि-स्तरीय सहायता मॉडल लागू किया गया है। इसके तहत तकनीकी स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान, शिकायत दर्ज कराने में सहायता, विधिक मार्गदर्शन तथा मानसिक स्तर पर साइबर अपराध से उत्पन्न तनाव, भय और मानसिक आघात से उबरने के लिए निःशुल्क मनोवैज्ञानिक परामर्श की व्यवस्था की गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा