संतान दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से ठगी करने वाले दो फर्जी बाबा गिरफ्तार

सोने-चांदी के आभूषण व नकदी बरामद, गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को संतान प्राप्ति का झांसा देकर ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपित साधु का वेश धारण कर महिलाओं को अपने जाल में फंसाते थे और पूजा-पाठ के बहाने उनके सोने-चांदी के आभूषण व नकदी ठग लेते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से ठगी किए गए आभूषण और नकदी बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी खुद को साधु बताकर महिलाओं को संतान प्राप्ति में आ रही समस्याओं का समाधान करने का लालच देते थे। वे पूजा कराने के नाम पर महिलाओं से उनके आभूषण एक घड़े में रखवाते और बाद में उसमें आभूषणों की जगह ईंट-पत्थर रखकर फरार हो जाते थे।

 

मामला तब सामने आया जब ओढ़वार (मालियान बस्ती) निवासी बेचू सैनी ने डायल 112 पर सूचना दी। उन्होंने बताया कि दो कथित बाबा 6 जनवरी से उनके घर पर रुके हुए थे। इन बाबाओं ने उनकी पत्नी और अन्य महिलाओं को संतान प्राप्ति का झांसा देकर आभूषण और नकदी ले ली। शक होने पर जब घड़े की जांच कराई गई तो उसमें आभूषणों की जगह ईंट और पत्थर मिले।

 

पीड़ित द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और भागने की कोशिश कर रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ठगी की बात सामने आई है।

 

पीडीडीयू नगर के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। पुलिस ने लोगों से ऐसे फर्जी बाबाओं से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा