भकुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति का भव्य स्वागत, सपा के दो दर्जन कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

करंजाकला क्षेत्र में आयोजित सम्मान समारोह में सरकार की योजनाओं को लेकर किया गया जागरूक

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। करंजाकला विकास खंड के भकुरा गांव स्थित मैदान में रविवार को प्रजापति समाज की ओर से भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी से जुड़े दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ‘मम्मन’ रहे। दोनों नेताओं ने सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आमजन के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न वर्गों का भाजपा से जुड़ना सरकार की नीतियों पर विश्वास का प्रमाण है।

 

विशिष्ट अतिथि सुनील यादव मम्मन ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा संचालित योजनाएं बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों तक पहुंच रही हैं। प्रजापति समाज द्वारा पार्टी के प्रति दिखाया गया उत्साह सराहनीय है।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्यामबाबू यादव, राजेंद्र प्रजापति, राहुल प्रजापति, बिजेंदर प्रजापति, पूर्व प्रधान आशुतोष सिंह, सत्येंद्र सिंह, नखलेश प्रजापति, बड़कूराम प्रजापति, संदीप, विनोद, गुड्डू प्रजापति, रोहित, अंकित व प्रियांशु सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सभी का सहयोग सराहनीय रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा