पारसनाथ पाठक ‘प्रसून’ की पुण्यतिथि पर सेवा और संस्कार का संगम

गोपालपुर में सेवा शिविर आयोजित, डीएम बोले— पूर्वजों की स्मृति में सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरक

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। बरसठी क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार को पारस–बेला न्यास के तत्वावधान में स्मृतिशेष पारसनाथ पाठक ‘प्रसून’ की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं सेवा शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जौनपुर डॉ. दिनेश चंद्र ने पारसनाथ पाठक ‘प्रसून’ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को स्वेटर, डेस्क-बेंच का वितरण किया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने माता-पिता और पूर्वजों की स्मृति में गांवों में सेवा कार्य कर सामाजिक उत्थान में योगदान दें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मडियाहूं प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे।

 

 

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के आयोजक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व सचिव व वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल पाठक की प्रशंसा करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी सरकार द्वारा उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाना उनकी कार्यकुशलता, प्रशासनिक क्षमता और निष्ठा का प्रमाण है।

 

 

सेवा कार्यों के अंतर्गत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को डेस्क-बेंच, स्वेटर तथा भोजन की थाली प्रदान की गई। वहीं ग्रामीण महिलाओं एवं जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह द्वारा महिलाओं को शॉल व कंबल वितरित किए गए, जिससे सेवा कार्यों को और गति मिली।

 

 

कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना विभाग बरसठी में कार्यरत अम्बरीष पाठक ने अपने निवास पर पहुंचे जिलाधिकारी को विभाग से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के लिए बैठने हेतु एक हाल निर्माण तथा कार्यालय तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया और कहा कि समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

 

 

कार्यक्रम में मछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह, भाजपा नेता शुशील पाठक, कमलेश सिंह, विशाल पांडेय, ब्रह्मदेव तिवारी, गंगा सिंह, चंदा सिंह, चंद्रशेखर सिंह, डॉ. अश्वनी पाठक, अभिमन्यु पाठक, अरुण कुमार पाठक तथा वरिष्ठ समाजसेवी जज सिंह अन्ना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सचिव अनिल पाठक, शुशील पाठक, डॉ. अश्वनी पाठक, अभिमन्यु पाठक एवं अरुण कुमार पाठक के संयोजन में किया गया। समापन सहभोज के साथ हुआ। इस अवसर पर डीसी मनरेगा, एबीएसए बरसठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम