इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में गणना प्रपत्र न मिलने वाले मतदाताओं की सूची चस्पा

भाग संख्या 13 से 21 के मतदाताओं से आधार प्रति के साथ दावा प्रस्तुत करने की अपील

 

प्रयागराज। विधानसभा संख्या 263 इलाहाबाद दक्षिण के अंतर्गत भाग संख्या 13 से 21 तक के मतदाताओं, जिनका गणना प्रपत्र अब तक वापस प्राप्त नहीं हुआ है, उनकी सूची अत्तरसुईया स्थित कक्षा संख्या एक, शिव चरण लाल कन्हैया लाल इंटर कॉलेज, मीरापुर में चस्पा की गई।

यह सूची बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ एजेंटों की सहायता से तैयार की गई है। सूची से असंतुष्ट मतदाता अपने आधार कार्ड की प्रति के साथ निर्धारित समय में दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।

 

सूची चस्पा किए जाने की कार्रवाई निर्वाचन आयोग भारत सरकार के पर्यवेक्षक महोदय तथा जिलाधिकारी प्रयागराज के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान तहसीलदार, एसडीएम, एसओसी अधिकारी चंद्र प्रकाश बाजपेई, एईआरओ ठाकुर प्रसाद सिंह, आरओ आर.पी. सिंह, सुपरवाइजर एवं बीएलओ मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में बीएलओ किरन चौरसिया, बृजेश कुमार, गौरी प्रसाद, सुमा, मजहर, मीरा देवी, अनिल पाल, अन्नो देवी, शिव बिहारी एवं राजीव कुमार द्वारा सूची चस्पा की गई।

इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रवासी व प्रतिभागीगण में राजेश शर्मा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, शिखा खन्ना, कुमकुम श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय कुशवाहा, अजय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मैकफर्सन झील पर योग सत्र और जल संरक्षण अभियान, गंगा टास्क फोर्स ने किया जागरूक

    प्रादेशिक सेना की पहल से स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश     SHREE 7NEWS, प्रयागराज। 137 कम्पोजिट इकोलॉजिकल टास्क फोर्स बटालियन (प्रादेशिक सेना) 39 जीआर (गंगा…

    पूर्व राज्यपाल पं. केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी को जन्मदिन पर मिली शुभकामनाएं

    भाजपा पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दी बधाई   प्रयागराज। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र तथा इलाहाबाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास