अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख की आर्थिक सहायता

केराकत में स्व. शमशेर चौहान के परिजनों से मिले सपा नेता, पार्टी के साथ खड़े रहने का दिया भरोसा

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केराकत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम व पोस्ट पसेवां, थाना कोतवाली केराकत निवासी स्वर्गीय शमशेर चौहान के पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है। यह सहायता सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के हाथों क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज की उपस्थिति में स्व. शमशेर चौहान के पिता जयदेव चौहान को चेक के माध्यम से प्रदान की गई।

ज्ञात हो कि विगत वर्ष 30 जुलाई 2025 को केराकत के मई गोदाम रोड पर दबंगों द्वारा स्व. शमशेर चौहान की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के साथ पोस्टमार्टम से लेकर अंत्येष्टि तक खड़ा रहा और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था।

पीड़ित परिवार की स्थिति से पार्टी नेतृत्व को अवगत कराए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आर्थिक सहयोग देने का निर्णय लिया। इस अवसर पर अखिलेश यादव का संदेश पीड़ित परिवार तक पहुंचाते हुए कहा गया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ है और भविष्य में भी हर संभव मदद करती रहेगी।

इस मौके पर केराकत के पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश अहीर, प्रांतीय सदस्य दीपचंद राम, जिला महासचिव आरिफ हबीब, जिला उपाध्यक्ष गण हीरालाल विश्वकर्मा एवं सुरेश यादव, जिला सचिव गुलाब यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नीरज पहलवान, महिला सभा की जिलाध्यक्ष शर्मिला रमेश, डॉ. श्यामप्रकाश सरोज, सत्यनारायण यादव, रणजीत चौहान सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस आशय की जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव आरिफ हबीब ने दी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम