निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने युवाओं को किया मतदाता बनने के लिए प्रेरित, फार्म-6 व 7 की दी जानकारी

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी राकेश मौर्य, अपना दल (एस) से लालबहादुर पटेल, बहुजन समाज पार्टी से चंद्रेज भारती, सीपीआईएम से के.एस. रघुवंशी, कांग्रेस से अली अंसारी, शहनवाज सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण, उपजिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा तथा बीएलओ उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे स्कूली छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने के लिए फार्म-6 एवं घोषणा पत्र (अनुलग्नक-4) प्रदान करते हुए जनपद के अन्य युवाओं तथा छूटे हुए नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार आज मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन पदाभिहित स्थलों (मतदेय स्थल), निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पर किया गया है। प्रकाशित अवधि में मतदाता सूची का निरीक्षण निःशुल्क किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि आलेख्य प्रकाशन अवधि 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक रहेगी। इस दौरान जनपद में नियुक्त 4172 बूथ लेवल ऑफिसर 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं एवं छूटे हुए मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए नियत प्रारूप-6 एवं घोषणा पत्र भरवाकर प्राप्त करेंगे।

मृतक, दोहरे अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित करने के लिए प्रारूप-7 तथा नाम, पता संशोधन, निवास परिवर्तन, दिव्यांग चिन्हांकन एवं खोए/नष्ट मतदाता पहचान पत्र के पुनः निर्गमन के लिए प्रारूप-8 पर आवेदन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मतदाता ऑनलाइन ECINET मोबाइल ऐप अथवा http://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

निर्वाचन आयोग द्वारा फार्मों के निस्तारण की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च 2026 निर्धारित किया गया है। 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता पंजीकरण के पात्र होंगे।

कार्यक्रम का संचालन जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर सैयद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, उप जिलाधिकारी संतबीर सिंह, तहसीलदार सौरभ कुमार सहित बीएलओ, सुपरवाइजर एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा