ठिठुरन में बीता पूरा दिन, बेजुबानों पर कहर बनकर टूटी सर्दी

भीषण ठंड और गलन से इंसान तो संभले, बेसहारा जानवर भगवान भरोसे

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर । मंगलवार को सुबह से ही भीषण ठंड और गलन का प्रकोप बना रहा। सर्द हवाओं के चलते आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों, ब्लोअर और अलाव का सहारा लेते नजर आए, लेकिन सबसे दयनीय स्थिति बेजुबान जानवरों की रही।

पालतू पशुओं के लिए तो लोग किसी न किसी तरह की व्यवस्था कर लेते हैं, लेकिन जो पशु और पक्षी बेसहारा हैं, वे ठंड से बचने के लिए पूरी तरह भगवान भरोसे हैं। गलियों और मोहल्लों में आवारा कुत्तों के छोटे-छोटे पिल्ले ठिठुरन से बचने के लिए एक-दूसरे से लिपटे हुए दिखाई दिए। उनके पास न तो ठंड से बचाव का कोई साधन है और न ही सुरक्षित आश्रय।

ग्रामीण इलाकों में हालांकि इन बेजुबानों को कहीं-कहीं पुआल या पुराने, टूटे-फूटे मकानों में सिर छुपाने की जगह मिल जाती है, लेकिन बाजारों और कस्बाई क्षेत्रों में इनके लिए ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। खुले स्थानों पर ठंड से जूझते इन निरीह जीवों की स्थिति देखकर लोगों का दिल द्रवित हो उठा।

समाज के जिम्मेदार लोगों से अपेक्षा की जा रही है कि इस भीषण ठंड के दौर में बेजुबानों के लिए भी अस्थायी आश्रय और राहत की व्यवस्था की जाए, ताकि इंसानियत के साथ-साथ करुणा का भाव भी जीवित रह सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा