जौनपुर में मनरेगा पर प्रशासन की सख्ती, डेढ़ लाख फर्जी जॉब कार्ड निरस्त

जौनपुर में मनरेगा पर प्रशासन की सख्ती, डेढ़ लाख फर्जी जॉब कार्ड निरस्त

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। मनरेगा योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और फर्जीवाड़े पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जौनपुर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। जिले में अब तक लगभग डेढ़ लाख फर्जी जॉब कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं। वर्तमान में जौनपुर में मनरेगा के कुल 4,79,431 जॉब कार्ड दर्ज हैं, जिनमें से 2,97,425 जॉब कार्ड सक्रिय पाए गए हैं।

जिले के सभी 21 विकासखंडों में जॉब कार्डधारकों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मनरेगा श्रमिकों की फोटो अनिवार्य रूप से मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कराई जा रही है। इस कार्य की जिम्मेदारी महिला मेठ, रोजगार सेवक और ग्राम सचिव को सौंपी गई है।

सत्यापन की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जा रही है। पहले चरण में पलायन कर चुके श्रमिकों की पहचान की जा रही है। दूसरे चरण में मृत श्रमिकों के नाम जॉब कार्ड सूची से हटाए जा रहे हैं। वहीं तीसरे चरण में नियमों के विपरीत एक से अधिक जॉब कार्ड रखने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।

प्रशासन की गहन जांच के आधार पर अब तक डेढ़ लाख से अधिक जॉब कार्ड रद्द किए जा चुके हैं और आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।

मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए गांवों में चल रहे सभी कार्यों का विवरण, श्रमिकों की संख्या और उपस्थिति समेत ऑनलाइन अपलोड कराया जा रहा है। जिन गांवों में श्रमिकों की फोटो अपलोडिंग में अनियमितता पाई गई है, उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इनमें करंजाकला विकासखंड के दो गांव सहित अन्य संदिग्ध गांव भी शामिल हैं।

अनियमितताओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए प्रशासन भविष्य में ड्रोन कैमरों से मनरेगा कार्यों की निगरानी कराने की भी तैयारी कर रहा है, ताकि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    माल बरामद न होने से पीड़ित परेशान, उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। थाना सिकरारा क्षेत्र के महमदपुर निवासी निर्भय चौहान पुत्र लालता प्रसाद ने शराब दुकान…

    जफराबाद विधानसभा में केंद्रीय बजट पर संगोष्ठी, विकसित भारत के लक्ष्य को बताया निर्णायक कदम

    जलालपुर मथुरा सभागार में आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बजट का किया स्वागत   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जफराबाद। विधानसभा जफराबाद मंडल के अंतर्गत जलालपुर स्थित मथुरा सभागार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों का अभिनंदन

    राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों का अभिनंदन

    राष्ट्रवीर निहाल सिंह की 119वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

    राष्ट्रवीर निहाल सिंह की 119वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

    बीएचयू में भारतीय-पाश्चात्य कला संवाद पर व्याख्यान-प्रदर्शन

    बीएचयू में भारतीय-पाश्चात्य कला संवाद पर व्याख्यान-प्रदर्शन