रामपुर थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में मातम

नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

रामपुर (जौनपुर)। रामपुर थाना क्षेत्र के गोरापट्टी (चैनपुर) गांव में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। सधीरनगंज बाजार में पान की दुकान चलाने वाले सूरज उर्फ भीम चौहान (30) ने गांव के बगीचे में नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार सूरज सुबह लगभग 9 बजे दुकान से घर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। दोपहर करीब 2 बजे ग्रामीणों ने बगीचे में उसका शव नीम के पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि सूरज की पत्नी करीब डेढ़ वर्ष से मायके में रह रही थी। सूरज अपने पीछे दो छोटे बच्चों—बेटी अंशिका (8) और बेटा कल्लू (6)—को छोड़ गया है। पिता की असामयिक मौत से बच्चों सहित पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सूरज सरल, शांत और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसकी अचानक हुई मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    माल बरामद न होने से पीड़ित परेशान, उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। थाना सिकरारा क्षेत्र के महमदपुर निवासी निर्भय चौहान पुत्र लालता प्रसाद ने शराब दुकान…

    जफराबाद विधानसभा में केंद्रीय बजट पर संगोष्ठी, विकसित भारत के लक्ष्य को बताया निर्णायक कदम

    जलालपुर मथुरा सभागार में आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बजट का किया स्वागत   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जफराबाद। विधानसभा जफराबाद मंडल के अंतर्गत जलालपुर स्थित मथुरा सभागार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों का अभिनंदन

    राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों का अभिनंदन

    राष्ट्रवीर निहाल सिंह की 119वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

    राष्ट्रवीर निहाल सिंह की 119वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

    बीएचयू में भारतीय-पाश्चात्य कला संवाद पर व्याख्यान-प्रदर्शन

    बीएचयू में भारतीय-पाश्चात्य कला संवाद पर व्याख्यान-प्रदर्शन