जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से मां–बेटे की मौत, महिला गंभीर

जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से मां–बेटे की मौत, महिला गंभीर

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक प्रमुख चौराहे पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार की एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

मीरगंज थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी अरविंद कुमार सरोज (25) अपनी मां मंजू देवी (48) और बड़ी मां फोटो देवी (55) के साथ बाइक से बाजार गए थे। बाजार से लौटते समय जैसे ही वे चुंगी चौराहे के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मंजू देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में अरविंद कुमार सरोज और फोटो देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। फोटो देवी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अरविंद अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता का पूर्व में निधन हो चुका है। अरविंद अपने पीछे एक वर्ष की मासूम बेटी को छोड़ गया है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बिजली, सड़क और मीटर विवाद पर घिरा प्रशासन

    जन समस्याओं को लेकर बढ़ा असंतोष, SVKP अध्यक्ष अशोक सिंह ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर। जिले में लगातार बढ़ रही जन समस्याओं को…

    जौनपुर में बेटी ने निभाया बेटा होने का फर्ज, भाई को दी मुखाग्नि—टूटी सामाजिक रूढ़ियां

    पति के बाद अब भाई का भी अंतिम संस्कार कर अंजू पाठक ने पेश की साहस और कर्तव्य की मिसाल; समाज में सराहना की लहर   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस