चुनाव में संघर्ष का दिखावा, कुर्सी मिलते ही जनता से दूरी

बरसठी में नेताओं के दोहरे चरित्र से उबल रहा जनआक्रोश

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

बरसठी (जौनपुर)। बरसठी क्षेत्र में चुनाव नजदीक आते ही कुछ चेहरे अचानक “गरीबों के मसीहा” बनकर सड़कों पर उतर आते हैं। वर्षों तक न किसी गरीब के आंसू पोंछते दिखे, न किसी शोषित के साथ खड़े नजर आए, वही नेता चुनाव के समय खुद को जुझारू, ईमानदार और संघर्षशील बताकर जनता को लुभाने में जुट जाते हैं।

 

ग्रामीणों का कहना है कि यह संघर्ष नहीं, बल्कि सत्ता पाने का छलावा है। जैसे ही वोट मिलते हैं और कुर्सी हासिल होती है, नेताओं का असली चेहरा सामने आ जाता है। जनता से मिलने के लिए समय न होने का बहाना बनाया जाता है और समस्याएं लेकर पहुंचने वालों के साथ ऐसा व्यवहार होता है मानो वे अपना अधिकार नहीं, बल्कि भीख मांगने आए हों।

 

क्षेत्र में सबसे ज्यादा नाराजगी विकास कार्यों को लेकर है। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास के नाम पर पूरा बजट पास कराया जाता है, लेकिन धरातल पर काम केवल 40–50 प्रतिशत ही होता है। शेष धन ठेकेदारों और सत्ता से जुड़े दलालों की जेब में चला जाता है, जबकि मंचों से ईमानदारी और पारदर्शिता के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं।

 

नेताओं के इस दोहरे रवैये को लेकर बरसठी क्षेत्र में जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि अब वे सिर्फ भाषणों और झूठे वादों से बहकने वाले नहीं हैं और आने वाले समय में ऐसे नेताओं को सबक सिखाने का मन बना चुके हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल के साथ रामपुर ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने किया योग   रिपोर्ट : विशेष संवाददाता रामपुर (जौनपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    राजस्व व पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, गड्ढा भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

    न्यायालय के आदेश पर मछलीशहर तहसील प्रशासन ने कराई कब्जामुक्त कार्रवाई, सरकारी भूमि कराई मुक्त   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, मछलीशहर (जौनपुर)। तहसील क्षेत्र के बरईपार अंतर्गत ग्राम बटनहित,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास