चतुर्भुजपुर परियत में मानवता की मिसाल, 500 जरूरतमंदों को मिला कंबलों का सहारा

कड़ाके की ठंड में ग्राम प्रधान अश्वनी सिंह बब्लू की पहल, जनसेवा से मजबूत हुई सामाजिक एकजुटता

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

बरसठी (जौनपुर)। विकास खंड बरसठी अंतर्गत ग्राम चतुर्भुजपुर परियत में सोमवार को कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब व असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान अश्वनी सिंह ‘बब्लू’ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत गांव के 500 जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने कंबल वितरण करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही सच्ची जनसेवा है। उन्होंने ग्राम प्रधान द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में सहयोग और भाईचारे की भावना को बल मिलता है।

 

कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह पंकज ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह विशेन, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश मौर्या, पूर्व प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर सिंह, लालचंद दुबे, उदय राज सिंह, जगदीश गौतम, रईश अहमद (प्रधान), तूफानी पटेल, संतोष सिंह, अरुण सिंह (प्रधान), संदीप सिंह (पूर्व प्रधान) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान अश्वनी सिंह बब्लू के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य जरूरतमंदों के लिए राहत के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    स्कूल खुलने से पहले ढहा जर्जर विद्यालय भवन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय सेमरी में सुबह अचानक भरभराकर गिरा निष्प्रयोज्य भवन, ग्रामीणों ने शेष जर्जर भवन हटाने की उठाई मांग   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। विकास खंड मुंगराबादशाहपुर अंतर्गत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह