राष्ट्रीय युवा दिवस पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में प्रेरणादायक आयोजन, युवाओं को मिला मार्गदर्शन

माई भारत व युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता व खिलाड़ियों का सम्मान

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर MY भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मॉडर्न पब्लिक स्कूल, अभयनपुर (भदोही) में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से युवाओं को प्रेरित कर राष्ट्र निर्माण के लिए जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि औराई ब्लॉक प्रमुख आदरणीय बृजमोहन मिश्र (विकास भैया) एवं विशिष्ट अतिथि श्री राजेंद्र कुमार यादव (सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक) रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

 

इस अवसर पर युवाओं के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 30 युवा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। साथ ही प्रदेश स्तरीय महिला खो-खो खिलाड़ियों को टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हुआ।

 

मुख्य अतिथि बृजमोहन मिश्र ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत है। वहीं विशिष्ट अतिथि श्री राजेंद्र कुमार यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के आध्यात्मिक जीवन और दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के समन्वयक श्री राम सिंह सर ने भारतीय अध्यात्म एवं दर्शन पर प्रेरक विचार प्रस्तुत किए, जिससे उपस्थित युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

 

कार्यक्रम के अंत में जिला युवा अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम उपरांत विद्यालय परिवार को पौध वितरण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर शिवम राय, आनंद कुमार, पंकज कुमार, प्रियंका पांडे, सुंदरम सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन “स्वामी विवेकानंद जी को नमन” एवं “युवा शक्ति – राष्ट्र शक्ति” के संदेश के साथ हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    स्कूल खुलने से पहले ढहा जर्जर विद्यालय भवन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय सेमरी में सुबह अचानक भरभराकर गिरा निष्प्रयोज्य भवन, ग्रामीणों ने शेष जर्जर भवन हटाने की उठाई मांग   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। विकास खंड मुंगराबादशाहपुर अंतर्गत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह