बरसठी वार्ड 52 में अयोध्या प्रसाद मिश्रा की सशक्त चुनावी शुरुआत

गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क व सम्मान कार्यक्रम, विकास को बताया प्राथमिक लक्ष्य

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर (बरसठी)। जौनपुर जनपद के विकास खंड बरसठी अंतर्गत वार्ड नंबर 52 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अयोध्या प्रसाद मिश्रा ने चुनावी मैदान में उतरते ही सक्रिय जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों से मुलाकात कर समर्थन मांगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान अयोध्या प्रसाद मिश्रा ने अपने सहयोगियों के साथ पूरेसवा, मनिकापुर, सोतीपुर, गहिली और शहराम सहित कई गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने श्याम लाल पाल (पूरेसवा), संदीप विश्वकर्मा (मनिकापुर), राजीव कुमार (पूरेसवा), जितेंद्र सरोज – प्रधान (पूरेसवा), सुरेश चंद्र – प्रधान (मनिकापुर), विवेक दुबे – प्रधान (सोतीपुर), सुभाष चंद दुबे व समरजीत दुबे (गहिली) तथा राम सिंह – अध्यापक (शहराम) सहित अन्य सम्मानित नागरिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान अयोध्या प्रसाद मिश्रा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड नंबर 52 को विकास की नई दिशा देना है। उन्होंने शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए कहा कि जनता की समस्याओं और आवाज को जिला पंचायत तक पूरी मजबूती से पहुंचाया जाएगा।

क्षेत्र में आयोजित इस जनसंपर्क एवं सम्मान कार्यक्रम से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इसे एक सकारात्मक, जनहितकारी और मजबूत शुरुआत बताते हुए अयोध्या प्रसाद मिश्रा के प्रयासों की सराहना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    जौनपुर के बहरपुर गांव की प्रतिभा ने राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया लोहा, परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)  जौनपुर। जनपद के डोभी ब्लॉक अंतर्गत बहरपुर…

    अचानक बदला मौसम: गरज-चमक के साथ बेमौसम बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता

    सुहावना हुआ मौसम, लेकिन चना-सरसों की फसल पर संकट; अगले 24 घंटे में और बारिश के आसार   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी (जौनपुर)। स्थानीय क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल