24 से 26 जनवरी तक भव्य रूप से मनेगा उत्तर प्रदेश दिवस-2026

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। शासन के निर्देशानुसार जनपद जौनपुर में “उत्तर प्रदेश दिवस-2026” का आयोजन 24 से 26 जनवरी, 2026 तक भव्य, गरिमामय एवं जनसहभागिता के साथ किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के सफल आयोजन हेतु मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उनके निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), परियोजना निदेशक (डीआरडीए), जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, उपायुक्त उद्योग, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित विभिन्न विभागों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर जनपद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य एवं लोक गायन, कवि सम्मेलन, नाट्य प्रस्तुतियां, गोष्ठियां, प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, औद्योगिक विकास, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार सृजन से संबंधित उपलब्धियों को प्रदर्शनी एवं स्टॉल के माध्यम से आम जनमानस तक पहुंचाया जाएगा।

 

उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के अवसर पर स्थानीय कलाकारों, साहित्यकारों, विद्यार्थियों, प्रगतिशील किसानों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक समरसता एवं विकास यात्रा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का आयोजन जनपद में पूर्ण गरिमा, उत्साह और व्यापक जनसहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। इसी क्रम में जनपद की सभी तहसीलों में भी उत्तर प्रदेश दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) परमानंद झा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात, परियोजना निदेशक के.के. पांडे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम