पराक्रम दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर 40 विद्यार्थियों ने रखे विचार

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

ज्ञानपुर (भदोही)। पराक्रम दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, ज्ञानपुर (भदोही) द्वारा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में सुशीला इंस्टीट्यूट, देवनाथपुर (भदोही) में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 40 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में अवधेश कुमार ने प्रथम, काम्या पाल ने द्वितीय तथा श्रेयांश मौर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अरुण कुमार राय (प्रधानाचार्य, सनवईया जूनियर हाई स्कूल, देवनाथपुर) तथा विशिष्ट अतिथि श्री आलोक तिवारी (एडवोकेट) रहे। अतिथियों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने नेताजी के शिक्षा, सेवा, त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में श्री संतोष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बिस्कुट, नमकीन एवं फ्रूटी वितरित की गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    सुरिंदर यादव–विजय यादव की हिट जोड़ी फिर साथ, मणि भट्टाचार्य व प्रेम सिंह समेत कई कलाकार आएंगे नजर   रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। भोजपुरी सिनेमा में अपनी सफल फिल्मों के…

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    डीएम शैलेश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तिरंगा रैली, वंदे मातरम् गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिजिटल अभियान से बढ़ेगी जनभागीदारी     रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। जनपद में 9…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी