एसआईआर में दस्तावेज न देने वाले 410 मतदाताओं को जारी हुआ नोटिस

नगर पंचायत कार्यालय परिसर में लगाए गए विशेष कैंप में बीएलओ ने कराया सत्यापन

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर (जफराबाद)। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय परिसर में गुरुवार को एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में उन मतदाताओं को नोटिस जारी की गई, जिन्होंने वर्ष 2003 में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए थे।

कैंप के दौरान बीईओ सिरकोनी अमरेश कुमार सिंह की मौजूदगी में प्रत्येक वार्ड से आए लगभग 410 मतदाताओं को संबंधित क्षेत्र के बीएलओ द्वारा नोटिस सौंपी गई। इस अवसर पर लाइव फोटो और लाइव डॉक्यूमेंट के माध्यम से मतदाताओं को बुलाकर सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी कराई गई।

कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने उपस्थित लोगों से बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

कैंप में बीएलओ उषा मौर्या, संगीता मौर्या, पूनम देवी, सूरज राजभर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग