आर्म रेसलिंग ट्रायल में विदित सिंह राजपूत का दबदबा

जूनियर, सीनियर व यूथ वर्ग में जीतकर झटके तीन स्वर्ण पदक

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

मछलीशहर (जौनपुर)।  मछलीशहर विकास खंड के बामी गांव निवासी विनय सिंह के पुत्र विदित सिंह राजपूत ने आर्म रेसलिंग सेलेक्शन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। विदित ने 80 किलोग्राम से कम भार वर्ग में जूनियर, सीनियर तथा यूथ—तीनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

 

यह सेलेक्शन ट्रायल जौनपुर शहर में आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता का उद्देश्य उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप (पूर्वी) 2026 के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना था। चयन प्रक्रिया के तहत विभिन्न आयु वर्गों और अलग-अलग भार श्रेणियों में मुकाबले कराए गए।

 

पंजा लड़ाने की इस प्रतियोगिता में जौनपुर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबलों के बीच विदित सिंह राजपूत ने अपने दमदार खेल से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए तीनों वर्गों में शीर्ष स्थान हासिल किया।

 

विदित की इस उपलब्धि पर परिवार, ग्रामीणों और खेलप्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग