भदोही में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण

डीएम ने निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति व समयबद्धता का लिया जायजा

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत विकास खंड औराई के गिर्दबडगांव में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का गहन अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि गिर्दबडगांव, औराई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के बगल निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की भौतिक प्रगति वर्तमान में लगभग 43 प्रतिशत है।

 

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने विद्यालय के समीप निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास एवं मल्टीपरपज हाल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान ईंटों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।

 

जिलाधिकारी ने खराब सामग्री को तत्काल हटाकर मानक के अनुरूप सामग्री से कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही दोषी कार्यदायी संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए।

 

निरीक्षण के समापन पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि जनपद भदोही में संचालित सभी निर्माण परियोजनाओं का उद्देश्य आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शासन की मंशा के अनुरूप सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    सुरिंदर यादव–विजय यादव की हिट जोड़ी फिर साथ, मणि भट्टाचार्य व प्रेम सिंह समेत कई कलाकार आएंगे नजर   रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। भोजपुरी सिनेमा में अपनी सफल फिल्मों के…

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    डीएम शैलेश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तिरंगा रैली, वंदे मातरम् गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिजिटल अभियान से बढ़ेगी जनभागीदारी     रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। जनपद में 9…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती