बरसठी पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में 8 को किया गिरफ्तार

शादी-विवाह को लेकर दो पक्षों में विवाद, समय रहते पुलिस की कार्रवाई

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

बरसठी (जौनपुर)। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने शांतिभंग की आशंका को देखते हुए 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार थाना बरसठी क्षेत्र के ग्राम मईडीह एवं आसपास के इलाकों में शादी-विवाह को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। आए दिन हो रही कहासुनी और बढ़ते तनाव के कारण शांति भंग होने की प्रबल आशंका उत्पन्न हो गई थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रथम पक्ष से तीन तथा द्वितीय पक्ष से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत पुलिस हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई न होने पर मामला गंभीर रूप ले सकता था। गिरफ्तार सभी आठों अभियुक्तों का चालान कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक पारसनाथ यादव, महिला कांस्टेबल अंकिता एवं होमगार्ड अखिलेश कुमार बिंद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बिजली, सड़क और मीटर विवाद पर घिरा प्रशासन

    जन समस्याओं को लेकर बढ़ा असंतोष, SVKP अध्यक्ष अशोक सिंह ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर। जिले में लगातार बढ़ रही जन समस्याओं को…

    जौनपुर में बेटी ने निभाया बेटा होने का फर्ज, भाई को दी मुखाग्नि—टूटी सामाजिक रूढ़ियां

    पति के बाद अब भाई का भी अंतिम संस्कार कर अंजू पाठक ने पेश की साहस और कर्तव्य की मिसाल; समाज में सराहना की लहर   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन