जन प्रयास सेवा समिति ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती

विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

बंधवा बाजार (जौनपुर)। स्थानीय बंधवा बाजार में जन प्रयास सेवा समिति के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास एवं सेवा भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मछलीशहर की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि नेताजी के विचार केवल सत्ता परिवर्तन तक सीमित नहीं थे, बल्कि वे प्रत्येक भारतीय को आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी और मन से स्वतंत्र देखना चाहते थे। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है नेताजी के आदर्शों को जीवन में उतारने की। क्षेत्रीय विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि मछलीशहर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 5 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

विशिष्ट अतिथि जज सिंह ‘अन्ना’ ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि नेताजी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि आज भले ही हर किसी को सीमा पर लड़ने का अवसर न मिले, लेकिन समाज के शोषित और वंचित वर्ग की सेवा कर हम सच्ची देशभक्ति निभा सकते हैं। उन्होंने जन प्रयास सेवा समिति के सेवा कार्यों को नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

कार्यक्रम के दौरान कड़ाके की ठंड को देखते हुए समिति द्वारा सैकड़ों महिलाओं को स्वेटर व टोपी वितरित की गई। समारोह का मुख्य आकर्षण पूर्व सैनिकों का सम्मान रहा, जिन्हें राष्ट्र सेवा के लिए नेताजी की तस्वीर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं विधायक डॉ. रागिनी सोनकर का भी समिति की ओर से अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर डॉ. विकास पाल, सरस्वती पाल, बसंत लाल जैसवारा, यज्ञनारायण गुप्ता, योगेन्द्र सिंह, राजेश यादव, जगन्नाथ यादव, हनुमंत पांडे, सत्य प्रकाश ‘गुड्डू’ नेता, पूर्णिमा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी