UGC (इक्विटी) रेगुलेशन 2026 के विरोध में भाजपा नेता का इस्तीफा

चौबेपुर के सत्यम चौबे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पार्टी के सभी पद छोड़े

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा लागू UGC (इक्विटी) रेगुलेशन 2026 के विरोध में भारतीय जनता पार्टी को स्थानीय स्तर पर बड़ा झटका लगा है। भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व मंडल महामंत्री भारतीय जनता पार्टी चौबेपुर सत्यम चौबे ने पार्टी के सभी पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।

सत्यम चौबे ने यह इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर दिया। पत्र में उन्होंने कहा कि यूजीसी के नए इक्विटी रेगुलेशन 2026 से सामान्य वर्ग (सवर्ण समाज) के छात्रों के भविष्य पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने लिखा कि वह स्वयं छात्र जीवन में हैं और इस कानून के प्रावधानों से शिक्षा संस्थानों में सामाजिक विभाजन और जातिगत विद्वेष बढ़ने की आशंका है।

पत्र में सत्यम चौबे ने स्पष्ट किया कि यह कानून शिक्षा के मूल उद्देश्यों के विपरीत है और इससे अकादमिक वातावरण प्रभावित होगा। उनका कहना है कि जिन सिद्धांतों और मूल्यों के लिए उन्होंने पार्टी जॉइन की थी, वर्तमान नीतियां उनसे भटकती नजर आ रही हैं। ऐसे में एक सजग कार्यकर्ता के रूप में वह इस “काले कानून” का समर्थन नहीं कर सकते।

इस्तीफे के साथ उन्होंने यह भी कहा कि उनके पूर्वजों ने उन्हें अन्याय के खिलाफ खुलकर खड़े होने की सीख दी है। “लोग मुझे बाग़ी कह सकते हैं, लेकिन ग़द्दार नहीं,” यह संदेश देते हुए उन्होंने सामाजिक सरोकारों के पक्ष में अपने निर्णय को उचित ठहराया।

सत्यम चौबे का यह इस्तीफा भाजपा के लिए ऐसे समय में आया है, जब UGC (इक्विटी) रेगुलेशन 2026 को लेकर विभिन्न सामाजिक वर्गों और छात्र संगठनों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में इस मुद्दे पर और भी प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह