बजट से पहले अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा हमला, मेट्रो से लेकर महंगाई तक साधा निशाना

कहा—नौजवानों को नौकरी नहीं, किसानों को फसलों का सही दाम नहीं

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आने वाला बजट जनता को राहत देने के बजाय निराशा ही देगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली सरकार का बजट आने वाला है, लेकिन सरकार बताए कि उसने कौन-सी मेट्रो बिछाई है। मुख्यमंत्री पर व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि अब सड़क वाली मेट्रो नहीं, कहीं पानी वाली मेट्रो बनाई जा रही है।

नोएडा दौरे पर पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार नौजवानों को नौकरी और रोजगार देने में पूरी तरह असफल रही है। इसके विपरीत महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता त्रस्त है। बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई का सबसे ज्यादा असर किसान और मजदूर वर्ग पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और बाजार में बिचौलियों का दबदबा बना हुआ है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता से किए गए किसी भी बड़े वादे को पूरा नहीं कर सकी।

नोएडा में कार सवार एक इंजीनियर की डूबकर मौत के मामले पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि बच्चा गाड़ी पर खड़े होकर मदद के लिए पुलिस को बुला रहा था, फिर भी समय पर पुलिस क्यों नहीं पहुंची। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही करार दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा