राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में दिखा जबरदस्त रोमांच

बिहार, बीएचयू और ज्ञानपुर ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में बनाई जगह

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

ज्ञानपुर (भदोही)। क्रीड़ा स्टेडियम ज्ञानपुर में चल रहे शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत शुक्रवार को तीन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों को रोमांचक खेल देखने को मिला।

पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कलीपुर और बिहार की टीमें आमने-सामने रहीं। संघर्षपूर्ण मुकाबले में बिहार की टीम ने एकमात्र गोल दागते हुए कलीपुर को 1–0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दूसरा क्वार्टर फाइनल आजमगढ़ और बीएचयू की टीम के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1–1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में बीएचयू ने 4–2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

तीसरे क्वार्टर फाइनल में ज्ञानपुर और जौनपुर की टीमें आमने-सामने हुईं। इस मुकाबले में ज्ञानपुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जौनपुर को 1–0 से पराजित कर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की।

 

मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बाल विद्या विकास यादव एवं जेई अनिल उपाध्याय उपस्थित रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, गणमान्य नागरिक और दर्शक मैदान पर मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजक मंडल ने बताया कि टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 31 जनवरी को खेले जाएंगे। सेमीफाइनल को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    सरेबाजार पिटाई और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने सुरक्षा की लगाई गुहार   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) भदोही। कोइरौना थाना क्षेत्र में मारपीट का एक वीडियो सोशल…

    जनगणना 2027 के लिए 7 मई से शुरू होगा स्व-गणना अभियान

    डीएम शैलेष कुमार ने नागरिकों से की डिजिटल जनगणना में सक्रिय सहभागिता की अपील   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) भदोही। जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन