कोइरौना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर चोर गिरफ्तार

बैटरी–इनवर्टर से लेकर सोलर पैनल तक बरामद, चोरी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। थाना कोइरौना क्षेत्र में सक्रिय पुलिस टीम ने नारेपार पैगहा इलाके में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज तिवारी (18 वर्ष) और आनंद सिंह (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 05 बैटरी, 02 इनवर्टर, 03 सीलिंग फैन, 02 सोलर पैनल, 01 हेलमेट, 01 राउटर, 01 पिट्टू बैग तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के बाद क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है।

यह कार्रवाई अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से चोरी की वारदातों पर अंकुश लगेगा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    “माय भारत युवा मंडल विकास अभियान 2026” के तहत युवाओं को दिया गया प्रशिक्षण

    पंचायत सचिवालय मूँसीलाटपुर में आयोजित कार्यक्रम में 10 युवाओं को किया गया प्रशिक्षित   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। आज मेरा युवा भारत, भदोही द्वारा “माय भारत युवा मंडल विकास अभियान…

    कड़ी सुरक्षा के बीच उपनिरीक्षक पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न

    छह परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा, सीसीटीवी निगरानी व भारी पुलिस बल रहा तैनात   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही । जनपद के कुल छह परीक्षा केंद्रों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक