भदोही में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन, अधिकारियों ने दिलाया यातायात नियमों के पालन का संदेश

जागरूकता से ही दुर्घटनाओं में आएगी कमी, हेलमेट–सीट बेल्ट के उपयोग पर दिया गया जोर

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। परिवहन विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (01 से 31 जनवरी 2026) का समापन समारोह जनपद भदोही में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, जिलाधिकारी शैलेष कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सहभागिता कर आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि जन-जागरूकता के माध्यम से ही सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग की अपील की। उन्होंने ओवरस्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने से बचने और यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने का आह्वान किया।

उप संभागीय परिवहन अधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि माहभर के दौरान स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से जागरूकता रैली, गोष्ठियों एवं संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन समारोह में सराहनीय योगदान देने वाले एनसीसी कैडेट्स, स्काउट वॉलेंटियर्स तथा विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, शिक्षा संस्थानों के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क सुरक्षा पर जिला प्रशासन सख्त, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलेंगे विशेष अभियान

    जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात नियमों के कड़ाई से पालन और जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, भदोही। जनपद भदोही में आयोजित जिला…

    विकसित भारत प्रदर्शनी में योजनाओं की मिली जानकारी, विभिन्न विभागों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

    विधायक विपुल दुबे व सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला ने फीता काटकर किया शुभारंभ, आमजन को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय SHREE 7NEWS, भदोही। विभूति नारायण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन